Hamirpur: रिटायर्ड फौजी ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या… परिजन बोले- पत्नी से तलाक के बाद रहते थे परेशान

हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पत्नी से तलाक के बाद वह परेशान रहते थे।

हमीरपुर: सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नरायनपुर गांव निवासी हरविजय उर्फ बल्ली सिंह (45) रिटायर्ड फौजी है। उसने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसका पत्नी से विवाद होने के चलते वर्ष 2022 में तलाक हो गया था। उसने अपनी भाभी सुनीता सिंह पत्नी विजय सिंह के नाम जमीन जायदाद कर दी थी। रविवार को सुबह करीब छह बजे फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े - प्रयागराज : आबकारी नियमों के अनुसार विद्यालय परिसर से 124 मी दूर शराब की दुकान उचित

गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी भाभी सुनीता मौके पर पहुंची और बल्ली सिंह को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। इससे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बल्ली सिंह की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्ट्या आत्महत्या का ही मामला दिख रहा है। बताया कि पत्नी से तलाक होने के कारण वह परेशान रहता था।

पत्नी से तलाक होने के कारण रहता था परेशान

मृतक बल्ली सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था और उनके कोई संतान नहीं थी। पत्नी से विवाद के चलते वर्ष 2022 में उसने तलाक ले लिया था। उसकी पत्नी अपने भाइयों के पास रह रही है। पत्नी से तलाक होने के बाद वह परेशान रहता था। शायद इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पत्नी से विवाद के चलते उसने सेना से 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और गांव में आकर रहने लगा। बताते हैं कि उसने अपनी जमीन जायदाद अपने बड़े भाई विजय सिंह की पत्नी सुनीता के नाम कर दिया था।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software