बलिया का चर्चित हत्याकांड : रोहित पांडेय के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले...

बलिया : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में रोहित पाण्डेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह बुधवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।                 

मंत्री ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम हैं। यह हृदयविदारक और दर्दनाक घटना हैं। रोहित अपने मां-बाप के इकलौता पुत्र थे। घटना में शामिल सभी आरोपियों व उनके संरक्षक, जो भी दोषी होगा कार्रवाई से बचेगा नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन की ओर से किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़े - विद्यालय की दीवारों पर स्पष्ट अंकित करे MDM मेन्यू और शत प्रतिशत हो अनुपालन : बीएसए

उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षकर्ता नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुई हैं। शासन स्तर से नियमानुसार मदद कराया जायेगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय तथा भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव , पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा, सेताशुं गुप्ता आदि थे। 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software