- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं: दुकान पर जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदायूं: दुकान पर जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिसौली/बदायूं। जिले के बिसौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दुकान पर जा रही किशोरी को बहला फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया। कहा कि भीतर कोई नहीं है। ग्रामीणों के दवाब में आकर उन्होंने मकान का ताला खोला तो भीतर युवक और किशोरी थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोप राम के परिजनों ने मकान पर ताला लगवा दिया और कहा कि इस मकान में कोई भी नहीं है। विरोध करने पर उन्होंने किशोरी के पिता से गाली-गलौज की। ग्रामीणों के दवाब बनाने पर उन्होंने ताला खोला। भीतर राम और किशोरी थी। आरोप है कि राम ने उसके साथ गलत काम किया है और खुलेआम उन्हें चेतावनी दी। पुलिस ने आरोपी राम, सुनील, अनिल, टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।