शिक्षक की पत्नी से था चंदन का प्रेम-प्रसंग, व्हाट्स ऐप चैट ने खोले कई राज

UP News : अमेठी में एक शिक्षक परिवार की बड़ी निर्मामता से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को खोज निकला, जिसका नाम चन्दन है। रिपोर्ट्स के अनुसार चंदन का शिक्षक की पत्नी से अफेयर था। उसने गुरुवार को घर में घुस कर शिक्षक, उसकी पत्नी और पांच और डेढ़ साल की दो बच्चियों की हत्या कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके व्हाट्स ऐप चैट ने भी कई राज खोले हैं। चंदन अक्सर शिक्षक की पत्नी से वीडियो कॉल पर बात किया करता था। उसने अपने व्हाट्स ऐप बायो में लिखा था कि, पांच लोग मरने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि, चार लोगों की हत्या के बाद वह खुद भी आत्महत्या करने वाला था।

यह भी पढ़े - बलिया : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर की भागीदारी 

Amethi Murder case

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर चन्दन ने बताया कि, वह अकेले ही अपनी बुलेट पर मृतक सुनील के घर गया था। आंगन में ही अपनी 32 बोर की अवैध पिस्तौल से चंदन और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन गोली सुनील को लगी, दो गोली उसकी पत्नी और इसके बाद अंदर जाकर एक-एक गोली दोनों बच्चियों को मार दी। पूरे परिवार की हत्या कर वह फरार हो गया।

navbharat-times SORCRE

मृतकों के परिजनों ने भी चंदन पर ही आरोप लगाया था। 18 अगस्त 2024 को चंदन के खिलाफ सुनील की पत्नी पूनम से छेङछाङ और जान से मारने की धमकी के आरोप के आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 3 सितंबर को चंदन ने सुनील समेत पूनम और उनकी दोनों बेटियों को मौत के घात उतार दिया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software