आज का राशिफल, 18 जून, 2024

मेष

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जॉब में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन सुख से भरपूर होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आप धन लाभ ले सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

वृष

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों का निराकरण होने के योग बन रहे हैं। आज आप उधार वापस लौटा पाने की स्थिति में रहेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 5 सितंबर 2024: इन राशियों के जीवन में आएगी बहार 

मिथुन

आज आपको मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रतिद्वन्दी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। सन्तान की गतिविधियों पर नजर रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कर्क

आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। आपके ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव हो सकता है। धैर्यवान होकर कार्य करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में धन की कमी को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह

आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यशैली में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपके प्रति सम्मान भाव बढ़ेगा।

कन्या

आज अधिकारियों के साथ बहसबाजी से दूर रहें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों को लेकर ज्यादा आशावादी न रहें।

तुला

आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी। नई जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक

आज आपको प्रतिज्ञा अथवा वचन देने से बचना चाहिए। प्रेमी जन के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में अनुबंध को लेकर सावधानी रखें। पुराना रोग वापस लौट कर आ सकता है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

धनु

आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें।

मकर

आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी उन्नति से आप काफी सन्तुष्ट रहेंगे। संतान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

कुंभ

आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों से साथ संबंध मधुर होंगे। कई दिनों से रुके हुए कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखें। घर के बुजुर्ग सदस्यों के साथ आपकी चर्चा होगी।

मीन

आज आपको कुछ लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर एकतरफा विश्वास किसी पर न करें। सरकारी नियमों का कड़ाई पूर्वक पालन करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software