आज का राशिफल 5 सितंबर 2024: इन राशियों के जीवन में आएगी बहार 

मेष 

अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें।  आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। साझेदारी के व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 16 सितम्बर 2024: इस राशि के लोग हो जाये सावधान 

वृषभ 

किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।  आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। प्रेम विवाह को लेकर मंजूरी मिल सकती है। 

मिथुन 

बच्चों के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।आप काफी भावुक हो सकते हैं।  घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिये आज का दिन रोमांटिक होने की सम्भावना है। 

कर्क 

माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।  छोटी दूरी की यात्रा का विचार बनेगा।धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बिगड़े रिश्तों को आज सुधार सकते हैं। करियर को लेकर नई खबर मिलेगी। 

सिंह  

सरकारी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।  उधार लेन-देन के कारण हानि हो सकती है।जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा।सोचे हुए काम पूरे होंगे।

कन्या

जॉब में पदोन्नति हो सकती है। लोग प्रशंसा करेंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। कला से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।

तुला 

कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।  वरिष्ठ व्यक्तियों से बहसबाजी न करें। भावनात्मक रूप से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गड़बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक 

सम्पत्ति को लेकर डील आपके पक्ष में हो सकती है।आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।लोगों के बीच आपके किसी अच्छे कार्यों और व्यवहार की चर्चा होगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका सम्मान बढ़ेगा। 

धनु

आत्मसम्मान का ध्यान रहें।  किसी काम में उलझ सकते हैं। शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। पुराने परिचितों से आज मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान हो सकता है। 

मकर 

सहकर्मियों के प्रति सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। आपकी वाणी से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।  आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। पिता आपको बहुत अच्छी सलाह दे सकते हैं।  रुके हुये कार्य आज सम्पन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस रहेगा। 

कुंभ

एलर्जी और श्वांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।  व्यापार में नुकसान की आशंका से चिंतित हो सकते हैं। प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहें। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। सरकारी काम में विलंब होगा। 

मीन  

पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। सम्मान प्राप्त होगा।उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध रोमांटिक हो सकते हैं। युवा भटकने से बचें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software