आज का राशिफल, 14 जून, 2024

मेष

आज पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। संपत्ति विवादों को टालने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों में आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

वृष

आज संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। स्वजनों से मतभेद उभर सकते हैं। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 1 सितंबर 2024:माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

मिथुन

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किंतु स्वास्थ्य को लेकर कष्ट हो सकता है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखें। अपने काम की जिम्मेदारी दूसरों पर न डालें।

कर्क

आज व्यवसाय में आय वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। आपके रुके हुए काम गति में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

आज नए काम को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। विवादित मामलों का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे जिससे कारण सामाजिक लोगों से आपके संबंध घनिष्ठ होंगे। 

कन्या

आज आपको अनुभवी लोगों की सलाह से काफी लाभ हो सकता है। आपको अपने सम्मान की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव हो सकता है,लेकिन दोपहर के बाद आप समझदारी पूर्वक इन समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे।

तुला

आज लोग आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। नए कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। आपको सावधानी पूर्वक परिस्थितियों का आकलन करना चाहिए। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद आपके मन में एक अजीब सा अज्ञात भय भी हो सकता है।

वृश्चिक

आज आपकी परिस्थितियां काफी अनुकूल रहने वाली हैं। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मित्रों से उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अपनी सहभागिता बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

धनु

आज पारिवारिक व्यवसाय में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। शत्रुओं के ऊपर आपको विजय मिलेगी। राजनीतिक लोगों के लिए दिन अच्छा है। जॉब में अचानक पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मकर

आज वैवाहिक जीवन में असंतोष बढ़ सकता है। आप अपने विचारों को थोपने से बचें। संभव है कि कुछ समय पश्चात आप स्वयं अपनी ही बातों से सहमति न रखें। आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता रहेगी। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। शाम को मन कुछ उदास रहेगा। अपने काम के प्रति मन में नकारात्मक भाव जाग सकता है। सुबह आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के कारण अति आत्मविश्वास में गलतियां कर सकते हैं।

मीन

आज आप अपने ऊपर बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं जिसका कुछ दबाव भी आपको देखने को मिलेगा। शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब को लेकर आप कुछ यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software