आज का राशिफल 1 सितंबर 2024:माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

 मेष 

बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। रियल एस्टेट के कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। पैतृक सम्पदा को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होने की आशंका है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 16 सितम्बर 2024: इस राशि के लोग हो जाये सावधान 

 वृषभ
 अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे।आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त हो सकता है। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

मिथुन 
अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है।  करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

 कर्क 
 जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।शुरूआत बहुत अच्छी रहने वाली है।  दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

 सिंह 
धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।दिन अच्छा नहीं है।  जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपनी दवाइयों का ध्यान रखें।

कन्या 
 आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

 तुला 
 पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहाद्र भाव बढ़ेगा। जल्दबाज़ी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। परिस्थितियाँ आपके पक्ष की रहने वाली हैं। समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा।

 वृश्चिक 
महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।  छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।


 धनु 
नए काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्च अचानक बढ़ सकते है

 मकर 
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।  बिजनेस में बड़ी डील होने की सम्भावना है। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे।

 कुंभ 
व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।आज सफलता मिलेगी।  नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। साइटिका के मरीजों समस्या बढ़ सकत

 मीन 
पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिला वर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software