आज का राशिफल, 04 जून, 2024

मेष

आज आप लोगों से काफी अच्छी तरह से बात करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनी परिस्थितियों को लेकर के रोष समाप्त होगा। धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं।

वृष

आज दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जांच लें। भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। विदेशी भूमि से कारोबार अथवा नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आपका धन काफी खर्च हो सकता है। 

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 5 सितंबर 2024: इन राशियों के जीवन में आएगी बहार 

मिथुन

आज जॉब में आपकी पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ व्यवसाय को लेकर भी विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा।  आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य संबंध काफी रोमान्टिक होने वाले हैं।

कर्क

आज अटके हुए मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने हृदय की बात कह सकते हैं। धनी और प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा।  

सिंह

आज आपसे काफी प्रभावी लोग जुड़ेंगे जो आपको अच्छे प्रपोजल भी दे सकते हैं। युवा लोग नए कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे। इंटरव्यू आदि में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप परिस्थितियों को समझने में चूक कर सकते हैं। 

कन्या

आज आप कुछ अधार्मिक हो सकते हैं। धन उधार देने से बचें। कानूनी मामलों को फिलहाल टालना ही हितकर होगा। आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंता होगी। विवादित विषयों पर टिप्पणी न करें। 

तुला

आज सेहत से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के दूसरे स्रोतों पर काम करने के लिए समय उत्तम है। विपरीत लिंग के लोग आपसे ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं।  आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। 

वृश्चिक

आज पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। समाज से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बच्चे स्पोर्ट्स में विशेष रुचि ले सकते हैं। 

धनु

आज प्रेमी जन को महंगा उपहार दे सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो आप अपने एकाउन्ट्स को लेकर काफी सतर्क रहें। कुछ लोग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या में अच्छी आदतें जुड़ सकती है। 

मकर

आज राजनीति से जुड़े लोगों को बहुत अच्छी खबरें मिल सकती है। आप लोगों के लिए काफी सम्मानित रहेंगे। अपने कौशल विकास पर आप ध्यान दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा है। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। 

कुंभ

आज व्यवसाय में अपनी कार्ययोजना में सुधार करेंगे। आप घर में भी साफ-सफाई पर काफी ध्यान देंगे। नए वस्त्र अथवा महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर धन खर्च होगा।  ऐसे सभी कार्य जो अटके हुए थे, वह पूर्ण रूप से सुलझ सकते हैं।

मीन

आज तीर्थ क्षेत्र की यात्रा की योजना बना सकते हैं। नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। आप धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे,लेकिन परिजन के विषय में खबर सुनकर मन प्रसन्न होगा।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software