आज का राशिफल, 02 जून, 2024

मेष

आज भाषा की मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। लोग आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु आपको काफी लंबा नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऋण लेने के कारण आपको परेशानी महसूस होगी।

वृष

आज परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी में आय बढ़ने की संभावना बन रही है। बच्चों को लेकर कोई समस्या दूर होगी। परिस्थितियों को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 1 सितंबर 2024:माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

मिथुन

आज प्रबंधन से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी। परिजन आपसे किसी गंभीर मामले पर चर्चा कर सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मन में किसी बात को लेकर असुरक्षा हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज घर के बुजुर्ग आपसे काफी खुश रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धूप में निकलने से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्राचीन विद्याओं को सीखने की रुचि मन में हो सकती है।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में डाटा अथवा सूचनाओं में त्रुटियां हो सकती हैं। अपने कम्प्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। इससे एक तो आपके काम रुकेंगे दूसरा आपकी विश्वसनीयता में भारी कमी आ सकती है।

कन्या

आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। नए कार्यों की शुरुआत की योजना बना सकते हैं। आपसे लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला

आज अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना आवश्यक है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको काफी मदद मिल सकती है। आप जॉब को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा। स्थान परिवर्तन को लेकर परिवार में चर्चा करेंगे।

वृश्चिक

आज व्यापारी अपने ग्राहकों को लेकर थोड़े कठोर हो सकते हैं। स्वार्थी भाव रखने के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक मामलों को तूल न दें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

धनु

आज व्यक्तिगत कार्यों के लिए आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर के सदस्य भी असंतुष्ट हो सकते हैं। अपने घर की चर्चा बाहर वाले लोगों से करना उचित नहीं होगा। विरोधी आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि आप अपने प्रेमी को विवाह के लिए प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। संतान की उन्नति पर गर्व होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आपका प्रभाव मजबूत होगा।

कुंभ

आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क करना चाहेंगे,किंतु ध्यान रखें गुप्त बातों को शेयर न करें। अनिर्णय की स्थिति में हैं तो अपने मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया न करें। आप घर पर आराम करना पसंद करेंगे।

मीन

आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति पर निवेश करने के लिए समय शुभ है। नया कारोबार शुरू करने में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने से आपकी चिंता दूर होगी।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software