आज का राशिफल, 01 जून, 2024

मेष

आज आप अपने इष्ट मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। धन के विषय में सोच-विचारकर ही निर्णय लें। पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपके मन में स्वयं के द्वारा की गयी गलतियों के प्रति आत्मग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है।

वृष

आज व्यवसाय में आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन शुभ रहेगा। जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होगा। दिन की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। अच्छे लोगों से मिलना हो सकता है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 5 सितंबर 2024: इन राशियों के जीवन में आएगी बहार 

मिथुन

आज विदेश यात्रा से आपको काफी अच्छा लाभ होगा। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। राजनीतिक लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले है। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी संतुष्ट रहेंगे।

कर्क

आज ऐसे कार्यों से दूरी बनाकर रखें जो अवैधानिक हों। सरकारी नियमों का कड़ाई पूर्वक पालन करें।  दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह

आज अनावश्यक चर्चाओं में समय बर्बाद होगा। लोगों की बातों में आकर तात्कालिक निर्णय न लें। आपका मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से नोंक-झोंक संभव है। नशे की सामग्रियों का सेवन न करें।

कन्या

आज दूसरों के ऊपर आप काफी ज्यादा निर्भर रहेंगे। वित्तीय लेन-देन में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपनी जीवनशैली में काफी धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। कई सारी परेशानियों का समाधान आपको मिलेगा।

तुला

आज आपको मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा। शत्रुओं के कमजोर पड़ने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना पर काम करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो आप चाह रहे थे, वह आपको प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

आज कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। संतान के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। व्यवसाय में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। इसके कारण आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की भी अनदेखी कर सकते हैं।

धनु

आज आपकी तुलना गलत लोगों के साथ की जा सकती है,लेकिन इस पर आपको धैर्य रखना चाहिए। मन में ज्यादा विचार लाने से बचें। संपत्ति के मामलों में जोरदार विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

मकर

आज नया वाहन खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग जॉब बदलने की तैयारी कर सकते हैं। विवाह से जुड़े मामलों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

आज व्यवसाय में सहयोगियों के प्रति मन में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। अभद्र भाषा का प्रयोग आपकी प्रतिष्ठा के लिए खतरा हो सकता है। आप धन को लेकर कुछ चिंता में हो सकते हैं। आपको लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं होगा।

मीन

आज बुद्धिमान मित्रों की संगत प्राप्त होगी। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ा काम मिल सकता है। दूसरों की ज्यादा परवाह न करें। स्वयं में प्रसन्न रहने का प्रयास करें। आप नए उद्यम या कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software