जानलेवा गर्मी : 7 राज्यों में हीटवेव से 79 की मौत, इस राज्य में सबसे ज्यादा 44 लोगों की गई जान

देश के 7 राज्यों में हीटवेव के कारण गुरुवार (30 मई) को 79 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा बिहार में 44 लोगों की जान गई। झारखंड में 15 की मौत हुई। ओडिशा के राउरकेला में 6 घंटे के दौरान 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 3 और उत्तर प्रदेश-दिल्ली में 1-1 की मौत हुई।

अच्छी खबर यह है कि इन राज्यों में आज से हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में देर रात गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई थी।

यह भी पढ़े - दवा का पर्चा वायरल : मरीज को कौन कहें, मेडिकल स्टोर वालों ने भी पकड़ लिया सिर

IMD ने शुक्रवार (31 मई) के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान मौजूदा तापमान से 2-4 डिग्री कम रह सकता है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात को गर्म मौसम रहेगा। गुरुवार को हरियाणा के सिरसा में देश में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर राज्यों में भी एंट्री

गुरुवार (30 मई) को मानसून केरल पहुंच गया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने का अनुमान है।

इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software