जेल में हो रही थी रामलीला, वानर बने दो कैदी माता सीता की खोज में फरार ; तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार की रोशनबाद जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। खबर है कि वहां रामलीला का आयोजन किया गया था। जेल के कैदियों ने ही रामलीला में अलग-अलग किरदारों का रोल निभाया। इसी दौरान वानर बने दो कैदी मौका देखकर जेल की बाउंड्री फांदकर भाग निकले। 

हरिद्वार : दशहरा नजदीक आते ही जगह-जगह पर रामलीला मंचन के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के रोशनाबाद जेल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। इसमें कलाकार के तौर पर जेल के कैदियों ने भाग लिया था। रामलीला मंचन में दो कैदी वानर बने हुए थे। उन्हें माता सीता की खोज के लिए जाना था। फिर क्या, दोनों कैदियों को वहां से बाहर निकलने का अच्छा मौका मिल गया था। वानर के रूप में सजे संवरे पंकज और रामकुमार नाम के कैदी माता सीता की खोज करने के लिए मंच से दूर गए।

यह भी पढ़े - रुड़की: मंगलौर में छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म, पैदल चलती छात्रा को कार से किया अगुवा

रामलीला मंचन कार्यक्रम को देखने के लिए वहां उपस्थित लोग माता सीता की खोज में गए हुए वानरों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यहां मो मामला ही कुछ और था। वानर माता सीता की खोज में नहीं, बल्कि खुद भागने की फिराक में थे। काफी समय बीत गया तो पुलिस ने उन्हें खोजना शुरू किया, लेकिन दोनों ही वहां मौजूद नहीं थे। वे जेल से फरार हो चुके थे। दोनों के जेल से फरार होने के बाद पुलिस महके में हड़कंप मच गया।

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
जेल से फरार कैदियों में से एक पंकज कुमार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जबकि, दूसरा कैदी रामकुमार किडनौपिंग केस में जेल में था। दोनों कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन और जिल प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। दोनों कैदियों ने जेल से बाहर निकलने के लिए एक सीढ़ी का सहारा लिया।

जेल के अंदर कुछ काम चल रहा था, उसी के कारण वहां सीढ़ी लगाई गई थी। दोनों ही वहां से सबकी नजरों से दूर आए और सीढ़ी के जरिए बाहर निकल गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। कैदी पंकज रुड़की और रामकुमार उत्तर प्रदेश के गोंड़ा का रहने वाला है। जेल प्रशासन दोनों ही कैदियों को जल्द से जल्द खोजने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software