Teachers Day 2024: मो. रफीक की क्लास में तैयार हो रही PCS की नर्सरी, निशुल्क दे रहे टिप्स, लगातार रहते हैं अपडेट

सुल्तानपुर: गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान, गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान। पौराणिक काल से ही भारत में गुरु को सर्वोपरि माना जाता रहा है। वह दौर गुरु शिष्य के संबंधों का था, जब किसी देश के राजकुमार से लेकर गरीब ब्राह्मण के बालक तक को गुरु आश्रम में दीक्षा दी जाती थी।

सभी सामान होते थे, जो शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा प्राप्त करते थे। पर, समय परिवर्तनशील है। आज तेजी से बदलते परिवेश में गुरु शिष्य के रिश्ते जहां व्यवसायिक होते जा रहे हैं वहीं पढ़ने पढ़ाने के तरीके भी हाईटेक हो गए हैं। यहां एक गुरु ऐसे हैं जो हाईटेक पद्धति से बच्चों को पीसीएस की तैयारी निशुल्क करा रहे हैं।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस ने गंभीर जुर्म में दो युवकों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

हम बात कर रहे हैं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तेंदुआ काजी दोस्तपुर के प्रधानाचार्य मो. रफीक की। उन्होंने वाट्सएप गुप पर टार्गेट पीसीएस 24 विथ रफीक नाम से ग्रुप बना रखा है। यह ग्रुप उन्होंने पीसीएस की तैयारी करने वाली स्टूडेंट्स नाजिया के साथ मिलकर कोविड के दौरान 2020 में बनाया था। आज इस ग्रुप में 298 मेंबर है।

इसमें ज्यादातर प्रयागराज, लखनऊ में तैयारी करने वाले हैं। साथ ही जिले के जीआईसी के कई अध्यापक है जो तैयारी में जुटे हैं और जिले के दो दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स भी इस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। रफीक सर के साथ दिल्ली के मनोज पाठक सर और नदीम अहमद भी है जो ग्रुप का संचालन करते हैं। मनोज सर भुगोल के विशेषज्ञ है तो नदीम इतिहास पढ़ाते हैं। ग्रुप में शामिल सदस्य पीसीएस और आरओ-एआरओ की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स है।

रफीक के साथ अन्य विषेशज्ञ लगातार ग्रुप पर एक्टिव रहते हैं। पर, सबसे ज्यादा रफीक सर एक्टिव रहते हैं और हमेशा करेंट अफेयर्स से लेकर पीसीएस की तैयारी से जुड़े मैटर्स ग्रुप पर अपडेट करते रहते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स द्वारा पूछे गए सवालों व समस्याओं का समाधान भी समय-समय पर करते हैं। रफीक सर कई टॉपिक पर अपने लेक्चर का वीडियो भी ग्रुप पर डालते है और उनका वीडियो यूट्यूब पर भी खूब देखा जाता है।

रफीक सर ने इसी ग्रुप से खुद क्लीयर किया एग्जा

जीआईसी के प्रधानाचार्य मो. रफीक 2021 बैच के पीईएस है। मूलतः जौनपुर में पैदा हुए रफीक की शिक्षा दीक्षा प्रयागराज में हुई। वे बताते हैं कि कोविड के दौरान 2020 में उन्होंने ग्रुप बनाया और उस समय वे खुद पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। इसी ग्रुप की मदद से 2021 में पीईएस की परीक्षा में वे सफल हुए और एक नवंबर 2023 को जिले के जीआईसी तेंदुआकाजी में प्रधानाचार्य का चार्ज लिया।

इसके पहले वे अशासकीय सहायता प्राप्त रामानुज इंटर कॉलेज प्रयागराज में प्रवक्ता थे। मो. रफीक बताते हैं कि इस ग्रुप से अब हर बैच में लड़के पीसीएस क्लीयर कर रहे हैं। ग्रुप से अब तक 12 लोग पीसीएस और इतने ही आरओ-एआरओ की परीक्षा पास कर चुके हैं। जिसके चलते इस ग्रुप की महत्ता बढ़ती जा रही हैं। ग्रुप के किसी भी मेंबर्स के संपर्क में रहने वाले और ग्रुप से जुड़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स को जोड़ा जाता है।

यहां दिया जाने वाला ज्ञान पूरी तरह निशुल्क है। ग्रुप मेंबर्स की क्योरी या अन्य घटनाक्रम का पीडीएफ लगातार अपलोड किए जाते हैं। मनोज पाठक सर और नदीम अहमद सर दिल्ली कोचिंगों के बड़े नाम है। जो ग्रुप पर अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं और तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को उसका लाभ भी मिल रहा है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software