Karva Chauth 2024: महिलाओं ने हाथ पर लिखाया PM Modi का नाम, बनवाया कमल का फूल

प्रयागराज: चांद को चांद ताके वो रात आई है, प्रीत आंखो ही आंखो में मुस्काई है। अर्घ्य आंखो से अपने दिया चांद को। सात जन्मों कि जिसने कसम खाई है। जी हां आज ही है करवा चौथ व्रत। व्रती महिलाओं ने एक दिन पहले अपने हांथो में मेहंदी लगवाई है। महिलाओं ने अपनी हथेली पर मोदी और कमल का निशान के साथ कलश बनवाया है। महिलाएं आज निर्जला व्रत हैं। आज शाम व्रती महिलाएं सोलह श्रंगार कर पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत है। शाम को महिलाएं पूजन करेंगी। इस व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही खरीददारी करनी शुरू कर दी थी।की है। नए कपड़े, आभूषण और सौंदर्य के सामानों के साथ पूजन की सामाग्री खरीदी। शनिवार को पूरे दिन बाजारो में काफी भीड़ रही। बाजारो में खरीददारी के बाद रविवार को महिलाओं ने अपने निर्जला व्रत की शुरुआत की। 

_2024 (67)

यह भी पढ़े - मिर्जापुरः ओवरटेकिंग ने ले ली दादा पोता की जान, बहु घायल 

निर्जला व्रत में चांद का विशेष महत्व


करवाचौथ के इस निर्जला व्रत में चांद का विशेष महत्व बताया गया है। व्रत में बिना चांद के दीदार के पूजन नही होता है। महिलाएं चांद को देखकर दर्शन करने के।बाद उसे अर्घ्‍य देती हैं। उसके बाद छलनी एक बार चांद को देखती और फिर उसी छलनी से अपने पति को देखकर व्रत पूर्ण करती है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। सुहागिनो के लिए यह सबसे सौभाग्यशाली व्रत होता है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software