घर से खेलने निकला 9वीं का छात्र लापता

प्रयागराज। घर से खेलने निकला 9वीं का छात्र अचानक लापता हो गया। 14 साल का छात्र सक्षम अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चल सका। घर के समीप सीसीटीवी में सक्षम पैदल जाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।धूमनगंज थाना अंतर्गत कालिंदीपुरम निवासी दिलीप सिंह का इकलौता बेटा सक्षम 9वीं का छात्र है।
 
उनकी एक बेटी अंशिका भी है। मां नर्मता सिंह के मुताबिक 14 जून शुक्रवार की शाम 5.30 बजे बेटा सक्षम घर के सामने पार्क में खेलने गया था। रात होने पर भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद सभी लोगों ने बेटे की तलाश शुरू कर दी। घरवालों ने दोस्तों से पूछा तो उन लोगों ने बताया की वह खेलने ही नहीं आया था। इसके बाद परिजन कई रिश्तेदारियों में भी पता करने लगे। बेटे का कोई सुराग न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
 
परिवार वालों ने कालिंदीपुरम मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा, जिसमे सक्षम पैदल ही तेजी से जाता दिखाई दिया है। एक कैमरे में वह रेलवे स्टेशन के पास भो दिखाई दिया है। मां के मुताबिक उसके पास पैसे नहीं थे। वह बाहर जाने के लिए टिकट नहीं ले सकता है। घरवालों पड़ोस में रहने वाले सक्षम के एक दोस्त के पिता पर शक जाहिर किया है। कई दिनों से वह सक्षम को कार में घुमाने ले जाते थे। उसके ऊपर रुपए खर्च कर रहे थे। जब पुलिस ने उनकी शिकायत की गई तो उन्होंने सक्षम को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software