- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Moradabad। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की महिला से ननदोई ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत सऊदी अरब में बैठे पति से की। पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक...तलाक...तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
इसी दौरान शादी के एक साल बाद पति जकी अहमद नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि इसी बीच एक दिन मौका पाकर ननदोई फिरोज अहमद उसके कमरे में घुस आया। चाकू के बल पर उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत ससुरालीजनों से की तो सभी ने उल्टा धमकाकर शांत करा दिया।
आरोप है कि जेठ ने भी राइफल के दम पर उसके साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर बीती 21 जुलाई को ससुरालियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सऊदी अरब मे बैठे पति से की। पति भी फोन पर उसे धमकाने लगा। फिर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता निराश होकर मायके चली गई। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लागई है।