विदेश कमाने गया पति, प्रेमी की बाहों में लिपटी मिली पत्नी, फिर...

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक ससुर ने अपनी बहू को देवर के साथ रंगरेलिया मनाते न सिर्फ पकड़ लिया, बल्कि दोनों को टोका और समझाने की कोशिश की। फिर क्या था, दोनों ने गुस्से में आकर ससुर की पिटाई कर दी। घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुर ने थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। यह घटना महाराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय एक महिला का पति कमाने के लिए विदेश गया है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। इधर, महिला का घर पर अक्सर आने वाले पति के मामा के लड़के से अफेयर हो गया। मामा का लड़का कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का है। पिटाई के शिकार ससुर का कहना है कि जब उनके साले का बेटा बार-बार घर आने लगा तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने लड़के के घर आने-जाने पर रोक लगा दी। तब एक दिन बहू डॉक्टर के यहां जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। ससुर को शक था इसलिए उन्होंने बहू का पीछा किया। ससुर का कहना है कि उन्होंने अपनी बहू को अपने ममेरे देवर के संग रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने दोनों को उलाहना दिया और भाभी-देवर के रिश्ते की पवित्रता का अहसास कराना चाहा। इस पर बहू और उसका प्रेमी गुस्से से बेकाबू हो गए। उन्होने मिलकर उन्हें पीट दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में बाढ़ का कहर : लहरों के दबाव से टूटा एनएच 31, प्रशासन अलर्ट

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software