UP के निकाय कर्मचारी 10 अक्टूबर को करेंगे धरना-प्रदर्शन, जानिए क्या है इनकी मांग 

लखनऊ: प्रदेश भर के निकाय कर्मचारी 10 अक्टूबर को अपने मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से धरना-प्रदर्शन करेंगे। अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से नगर विकास मंत्री सहित प्रमुख सचिव नगर विकास को मांग पत्र भेजेंगे। इसके बाद भी लम्बित मांगों का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो चार नवंबर को लखनऊ नगर निगम के सामने धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन का निर्णय लेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने दी। 

उन्होंने बताया कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अलीगढ़ नगर निगम में हुई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत व जलकल संस्थान के कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी व अन्य प्रमुख मांगें प्रदेश सरकार व शासन स्तर से लम्बित हैं। इनके समाधान के लिए सैकड़ों बार ध्यानाकर्षण आंदोलन, बैठक और धरना-प्रदर्शन किए गए। इसके बावजूद प्रदेश सरकार व शासन के कानों में जूं तक नहीं रेग रही है। लम्बित मांगों पर सुनवाई न होने से निकाय कर्मचारियों में आक्रोश है।

यह भी पढ़े - शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य बनें अमित कुमार सिंह

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software