चौधरी चरण सिंह की 37 पुण्यतिथि पर किया पूजन हवन

लखनऊ। राजधानी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37 वीं पुण्यतिथि पर पूजन हवन किया गया। बुधवार को प्रदेश कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल पर पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर कार्यालय परिसर स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने पैदल मार्च करते हुए चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुये विधानसभा मुख्य द्वार स्थित पहुंचकर प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
 
इसी क्रम में गोष्ठी के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में देश के दलितों, पिछड़ों, गरीबों और किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया, राजनीति में हिस्सेदार बनाया। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व राजनैतिक सामाजिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अनुकरणीय है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने गरीबों किसानों के हक में सस्ते खाद-बीज आदि के लिए कृषि आपूर्ति संस्थानों की स्थापना की।
 
ब्रिटिश काल से चले आ रहे नहर की पटरियों पर चलने की पाबंदी को चौधरी चरण सिंह ने कानूनन समाप्त कराया। राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक अनुकरणीय विचारधारा हैं जिनके विचार किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए हितकारी हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, किरन सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, केजी वर्मा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव मौलाना एमए आरिफ, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, मयंक त्रिवेदी, रामगोपाल चंदेल, राजेश मौर्य, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, आमिर साबरी, मंजू शुक्ला, अनीता यादव, गीता सिंह, निधि तिवारी मौजूद रहे।
 
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software