व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन

लखनऊ । माण्डवी फाउण्डेशन द्वारा गढ़ी कनौरा, तालकटोरा में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कुशल कारीगरों द्वारा हुनरमंद लोगों को जरी जरदोजी कढ़ाई से प्रशिक्षित किया गया। फाउण्डेशन के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने नवयुवकों का हौसला आफजाई करते हुए कौशल विकास के लिए मार्ग दर्शन किया और कहा कि हुनरमंद व्यक्ति कभी भी मायूश व भूखा नहीं रह सकता। 

हुनर के बहुआयामी परिणाम तमाम क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं। आज भारत के कुशल लोग पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं। भारत के लोगों की कारीगरी से पूरी दुनिया अचम्भित है। भारतीय कुशल कारीगरों की डिमाण्ड पूरे विश्व में है। इसलिए हमारा लक्ष्य है कि समाज के हर व्यक्ति के पास एक हुनर हो, इसका निरंतर प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद हुनरमंदों को उपहार स्वरुप टिफिन वितरित किया गया । 

यह भी पढ़े - एक लाख लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के किए दर्शन पूजन

कार्यक्रम में फाउण्डेशन के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह व सदस्यगण आलोक त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, आलोक कश्यप, सचिन देवल, अमरेन्द्र सिंह, जय सिंह, सोनी रावत, मीनाक्षी देवल (मीना), सेनू गुप्ता, आदि ने कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software