लखीमपुर: पुलिस विभाग में हुए कई फेरबदल, शिल्पी शुक्ला बनी महिला थाना की प्रभारी

लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग ने 11 जून की देर शाम कई पुलिस के पद का फेर बदल किया है। जिसमें महिला उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला को प्रभारी चौकी संकटा देवी से थाना अध्यक्ष महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी के साथ-साथ निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक उचौलियां, महिला उप निरीक्षक सुनीता कुशवाहा को थाना अध्यक्ष महिला थाना से थाना अध्यक्ष नीमगांव, उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को थाना अध्यक्ष उचौलिया से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना पलिया, महिला उप निरीक्षक श्रद्धा सिंह को थाना अध्यक्ष नीमगांव से प्रभारी चौकी संकटा देवी कोतवाली सदर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - एम्बुलेंस में महिला से छेड़छाड़ और लूट करने वाला चालक 24 घंटे में गिरफ्तार 

बता दे इन स्थानांतरण में किसी का प्रमोशन तो किसी का डिमोशन किया गया है जिसमें महिला उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला का प्रमोशन करते हुए चौकी प्रभारी से महिला थाना की बागडोर दी गई है वही उपनिरीक्षक श्रद्धा सिंह को थाना अध्यक्ष नीमगांव से हटाते हुए प्रभारी चौकी संकटा देवी कोतवाली सदर की जिम्मेदारी दी गई है। 

बताता जाता है थाना नीमगांव क्षेत्र अंतर्गत पिछले एक महीने लगातार कई घटनाएं सामने आई जिसमें तत्कालीन महिला उप निरीक्षक श्रद्धा सिंह के द्वारा मामलों का निस्तारण ना कर पाने और बढ़ते मामलों पर रोकथाम न लगा पाने के चलते उनको थाना से चौकी का प्रभार दिया गया। वही महिला उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला की तेज तर्रार कार्यशैली और मामले के त्वरित निस्तारण को देखते हुए प्रभारी चौकी संकटा देवी से प्रोन्नत करते हुए थाना अध्यक्ष महिला थाना की बागडोर दी गई है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software