Lok Sabha Election: Kannauj से लंबी जद्दोजहद के बाद सुब्रत पाठक का टिकट फाइनल...चौथी बार क्षेत्र से आजमाएंगे भाग्य

कन्नौज: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जैसा कि पहले से तय माना जा रहा था सांसद सुब्रत पाठक पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। वे चौथी बार पार्टी के टिकट पर क्षेत्र से भाग्य आजमाएंगे। 

भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी की शुरुआत के साथ ही कन्नौज में प्रत्याशी घोषणा में भी बाजी मार दी है। शनिवार देर शाम जारी हुई पहली सूची में ही मौजूदा सांसद का नाम शामिल है। हालांकि दो दिन पहले से ही यह बात कही जा रही थी कि सुब्रत एक बार फिर से कन्नौज की जनता की अदालत में होंगे। 

यह भी पढ़े - एम्बुलेंस में महिला से छेड़छाड़ और लूट करने वाला चालक 24 घंटे में गिरफ्तार 

सुब्रत पाठक को सबसे पहले 2009 में भाजपा का टिकट मिला था। तब उनके सामने सपा से प्रत्याशी के रूप में अखिलेश यादव थे। तब अखिलेश यादव को  356895 (45.52 फीसदी) वोट मिले थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के डॉ. महेश चंद्र वर्मा को 1,91,887 (29.91 फीसदी) वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे थे। 

इस चुनाव में अखिलेश को 165008 वोटों से विजय मिली थी जबकि भाजपा के सुब्रत पाठक को 1,50,872 (20.33फीसदी) वोटों से संतोष करना पड़ा। वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2014 में दूसरी बार फिर से भाजपा ने पाठक पर ही दांव लगाया और तब समाजवादी पार्टी से उनके सामने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव थीं। उस समय भीषण मोदी लहर के बीच उन्हें 4,69,257 वोट मिले थे। वहीं डिंपल यादव को 4,89,164 वोट मिले और मामूली अंतर 19907 वोटों से विजयी रहीं। 

इसके बाद 2019 में फिर से सुब्रत को ही टिकट दिया गया। तब पहली बार सांसद बने सुब्रत को 563087 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व सांसद रहीं डिंपल यादव को 550734 मत ही मिले। इस तरह से वह मात्र 12,353 वोटों से विजयी हो गए। हालांकि आखिर तक दोनों प्रत्याशियों में जोरदार टक्कर चलती रही। 

अब एक बार राम मंदिर में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद आत्मविश्वास से भरी भाजपा ने सुब्रत को चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। हालांकि तीन फरवरी को मुख्यमंत्री की सभा के दौरान ही स्पष्ट हो गया था कि इस बार फिर से वही मैदान में होंगे। उन्हें फिर से टिकट मिलने से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software