- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- गोंडा: फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
गोंडा: फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
गोंडा। जिले में एक बार फिर से तेंदुआ की आहट ने सनसनी फैला दी है। इस बार तेंदुआ शहर के प्रतिष्ठित फातिमा स्कूल में देखा गया है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। तेंदुए की आहट से स्कूल में हड़कंप मच गया है। प्रबंधन ने स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी है। वन विभाग की टीम ने स्कूल में पिंजरा लगाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। वहीं स्कूल में तेंदुए की आहट ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है।
तेंदुए देखे जाने के बाद विद्यालय प्रशासन ने स्कूल ने बच्चों की छुट्टी कर दी है और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरें लगाए हैं। साथ ही बहराइच से तेंदुए को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। साथ ही आसपास के रहने वाले लोगों को रात में ना निकालने की हिदायत दी गई है।
डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि फातिमा स्कूल में 17 जुलाई को और शुक्रवार की सुबह 4 बजे तेंदुए का विद्यालय परिसर में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में वीडियो कैद हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विद्यालय परिसर के अंदर दो पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता है। विद्यालय में छुट्टी करवा दी गई है साथी आसपास के लोगों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पहली बार 17 जुलाई को दिया था तेंदुआ
सर्कुलर रोड पर स्थित फातिमा स्कूल में पहली बार तेंदुआ 17 जुलाई को सीसीटीवी कैमरे में घूमता हुआ दिखाई दिया था लेकिन स्कूल प्रशासन इसे दबाए बैठा रहा। विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना नहीं दी। शुक्रवार की सुबह 4 बजे फिर तेंदुआ विद्यालय परिसर में दिखाई देने के बाद विद्यालय प्रशासन के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर के जिले का फातिमा स्कूल कितना सजग है। तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद भी वन विभाग को सूचना नहीं दी गई और विद्यालय का संचालन किया जा रहा था।