Fatehpur News: 19 घंटे बाद मिला यमुना में डूबे युवक का शव… गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाला, परिजनों में मची चीख-पुकार

फतेहपुर में यमुना में डूबे युवक का 19 घंटे बाद गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला। हादसे के बाद से युवक की बहन नीतू और निशा सहित परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल है।

फतेहपुर: किशनपुर क्षेत्र में नवनिर्मित यमुना पुल पर दोस्त के साथ साइकिल से रेस लगा रहे कक्षा 11 के छात्र की साइकिल की चेन टूटने से अनियंत्रित हुई साइकिल से पुल की रेलिंग से नदी में गिर गया था। युवक का शव 19 घंटे बाद रेस्क्यू चलाकर गोताखोरों ने सोमवार को बरामद कर लिया है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड नम्बर 8 के रहने वाले रामदास निर्मल का 17 वर्षीय पुत्र अंकित निर्मल रविवार की शाम करीब सात बजे अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ यमुना नदी पर बने नवनिर्मित पुल पर साइकिल से बांदा जिले की तरफ से घूमकर वापस आ रहा था। पुल के पास अंकित के साइकिल की चेन टूट गई और अनियंत्रित होने पर छात्र ने पैर से रोकने के लिए पुल की रेलिंग पर पैर लगाया तो लड़खड़ाते हुए यमुना नदी में जा गिरा।

यह भी पढ़े - अंबेडकरनगर: अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पीछे से आ रहे दोस्त धर्मेंद्र ने अंकित को नीचे नदी में गिरते हुए देखकर शोर मचाया। लोग जब तक कुछ समझ पाते छात्र नदी के पानी में बहकरडूब गया। पुलिस ने रात में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। सोमवार को करीब 19 घंटे बाद गोताखोरो ने शव को बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचें परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। हादसे के बाद से युवक की बहन नीतू और निशा सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

झारखंड के वकीलों के साथ धोख़ाधड़ी कर रही राज्य सरकार : सुधीर श्रीवास्तव झारखंड के वकीलों के साथ धोख़ाधड़ी कर रही राज्य सरकार : सुधीर श्रीवास्तव
रांची। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की एक आपात बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक...
Building Collapes in Lucknow: लखनऊ में 3 मंजिला इमारत गिरी, 5 की मौत, 24 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
हरदोई: भाभी के साथ घर से निकला था युवक, खेत में मिला शव, महिला भी लापता
एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software