बरेली: बापू और शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें याद

बरेली: आज देश के दो महान हस्तियों की जयंती है। जिसको लेकर कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश को आजाद करने वाले बापू महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

बता दें कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने देश के लिए अपना विशेष योगदान दिया। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमें अंग्रेजी से आजादी दिलाई। लाल बहादुर शास्त्री को न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी के रुप में जाना जाता है, बल्कि उनकी छवि एक दूरदर्शी, ईमानदार और निष्ठावान राजनेता के रुप में है, जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को कई संकटों से उबारा एवं देश की उन्नति एवं विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

यह भी पढ़े - यूपी में फिर नंबर वन बनीं बलिया की यह तहसील

महापुरुषों की आज जयंती को लेकर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपायों ने सबसे पहले गांधी उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। इस दौरान सभी ने वचन लिया कि वह लोग बापू के बताए गए मार्ग पर चलेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ ली गई। उसके बाद सभी ने कैंट स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software