राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारणी का हुआ गठन, विष्णु बने महामंत्री तो शुभंकर कोषाध्यक्ष

 बाराबंकी : प्रधान डाकघर में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव ने की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव पोस्टमास्टर एवं विशिस्ट अतिथि राजेंद्र यादव, राम औतार की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी में कोषाध्यक्ष शुभंकर शर्मा, अध्यक्ष मो. जावेद एवं योगेन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु मिश्र महामंत्री, राजीव दीक्षित एवं विजय शर्मा को सहायक सचिव चुना गया तथा पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग में सुरेन्द्र कुमार वर्मा को महामंत्री, आनंद कुमार रस्तोगी को अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष शुभराम साहू को चुना गया।

यह भी पढ़े - टूट रही उम्मीद-बह रहे आंसू : 4 दिन बाद दुबई में होगी बेटी की फांसी !

अन्य पदाधिकारियों में राजेश कुमार सिंह, जीतेन्द्र सिंह, धर्मेश शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, अमरेश बहादुर, संतोष कुमार शुक्ला, गणेश प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा, मो. शुएब, अनीता देवी, आकाश जैसवाल, आशुतोष वर्मा, श्रवण कुमार, राम कुमार साहू, योगेन्द्र सिंह को भी निर्वाचित घोषित किया गया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software