बलिया में नहाते समय युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक किशोर पर बेटी का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला ने घटना के पीछे उसके परिवार के लोगों की साजिश बताया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीआई व एसपी से न्याय की गुहार लगायी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बेटी आंगन में नहा रही थी। इसी बीच किशोर ने वीडियो बना लिया तथा वायरल कर दिया। महिला का कहना है कि पुत्री की शादी तय है, लिहाजा उसमें अड़चन आने की सम्भावना है। महिला का आरोप है कि इस कार्य में किशोर के पिता, तीन चाचा तथा उसके घर की महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रसड़ा पुलिस ने सभी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े - रायबरेलीः मोबाइल शॉप में चोरों ने ‌लाखों का सामान किया पार

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software