उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने अन्नू सिंह को सौंपी बलिया की कमान

Ballia News : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने बलिया की कमान अन्नू सिंह को सौंपी है। प्रदेश सचेतक चंद्रकला और अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह, जिला महामंत्री सिंपल चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजिता सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

 
IMG-20240212-WA0024
 
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसके अनुरूप निर्वहन करने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगी। शिक्षक समस्याओं के त्वरित समाधान को महिला संघ बलिया हर संभव तत्पर रहेगा। इस मौके पर रमिता देवी, सरोज सिंह, नीलम गुप्ता, श्याम दुलारी देवी व विभा श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रही। 
 
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software