बलिया : संगीन अपराध में दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय हमराह मुख्य आरक्षी अरविन्द तिवारी क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 352, 452, 427, 307, 308 भादवि में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र सुग्रीव राम व शिव कुमार पुत्र शिवनाथ राम (निवासीगण : विरनपुरा, संवरा, थाना रसड़ा) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा तीस करोड़ का चैक

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software