इंडिया गठबंधन को सत्ता मिला तो गुंडे, माफियाओं का होगा बोलबाला: डिप्टी सीएम

बलिया। मोदीजी कहे रहे है गरीबों का पहला हक है। इंडिया गठबंधन को सत्ता मिला तो गुंडे, माफियाओं का बोलबाला होगा। जगह-जगह कट्टे का कारखाना खुल जायेगा। मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो काशी में बाबा विश्वनाथ, मथुरा में राधे-कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा और पाकिस्तान वाले कश्मीर में भारत की तिरंगा फहराने का कार्य किया जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बैरिया क्षेत्र के तालिबपुर जूनियर हाई स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में कही।

कहाकि बलिया केवल जिला और लोकसभा क्षेत्र नहीं है। बल्कि बलिया का संदेश जाता है तो हिंदुस्तान का संदेश माना जाता है। कहा चार जून को बलिया के अलावे रायबरेली व कन्नौज सीट के मतगणना पर भी ध्यान देना।रायबरेली से राहुल गांधी हार रहे है तो कन्नौज से अखिलेश हार रहे है। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक कांग्रेस ने इस देश को लूटा है। मोदीजी जब से सत्ता में आए हैं। देश का विकास किया है। विकसित भारत की परिकल्पना मोदीजी का है। अगर विपक्षियों की सरकार होती तो यकीन मानिए अयोध्या में रामलाल का भव्य मंदिर नहीं बनता। आगे काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर को भव्यता प्रदान करेंगे। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भी भव्य मंदिर बनेगा और यह तभी होगा जब भारतीय जनता पार्टी इस बार भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। यह तभी संभव है जब आप अपना एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में देंगे। कहाकि पश्चिम बंगाल में पिछड़ों का आरक्षण काटकर मुसलमान को दे दिया गया है। जब उच्च न्यायालय ने उसे रद्द किया तो दीदी कहती है कि हम उसे नहीं मानेंगे।

यह भी पढ़े - Lucknow Lohia Institute: बच्ची की उखड़ती रहीं सांसें, डॉक्टर मनाते रहे Birthday, परिजनों ने किया हंगामा

IMG-20240528-WA0014-1024x768

कर्नाटक में जब सरकार बनी तो हिंदुओं के मंदिर पर टैक्स लगा दिया गया। ऐसा इस देश में नहीं चलेगा, क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक देश एक संविधान एक राष्ट्रगान रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो गई है। उनकी साइकिल पंचर हो गई है। पंजा बुरी तरह से घायल हो चुका है। हाथी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इस देश व प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ बीजेपी है। बीजेपी बिना भेदभाव सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लिए काम करती है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को माफियाओं, गुण्डो, उग्रवादियों का पोषक बताया। कहा कि आने वाले दिनों में गुलाम कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा। यह वादा मोदी ने देश की जनता से किया है।

यह मोदी की गारंटी है। कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थाई सदस्य बनेगा जो नेहरू के गलती से नहीं हो सका था। कहाकि डबल इंजन की सरकार बलिया में और तेजी से विकास करेगी। यहां विकास की गंगा बहेगी। यह वादा करने मैं आपके बीच आया हूं। आप बस अपना वोट भाजपा को दीजिए।भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपने संबोधन में जनता को भरोसा दिलाया कि वह बलिया के लोगों के सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जेपी साहू, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, , शिवकुमार वर्मा मंटन, अमिताभ उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह सहित दर्जनों नेताओ ने विचार रखें। संचालन अनूप चौबे ने किया

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software