बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

बलिया : गंगा एवं सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष चेतावनी जारी किया है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को अलर्ट किया है। 

अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि गंगा नदी का जलस्तर गेज स्थल गायघाट में 16.09.2024 को प्रातः 08:00 बजे 58.88 मीटर है, जो खतरा बिन्दु 57.615 मीटर से 1.265 मीटर ऊपर है। वहीं, सरयू नदी का जलस्तर गेजस्थल तुर्तीपार में 64.320 है, जो खतरा बिन्दु 64.010 मीटर से 0.31 मीटर उपर है। आगामी दिनों में गंगा नदी एवं सरयू नदी के जलस्तर अभी और वृद्धि होने की सम्भावना है। गंगा नदी एवं सरयू नदी के जलस्तर में निरन्तर वृद्धि होने के कारण जनपद की तहसील सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकन्दरपुर एवं बेल्थरारोड के गांव प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े - बलिया : भाजयुमो नेता की शिकायत पर दरोगा सस्पेंड

ऐसे में उप जिलाधिकारी तहसील सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकन्दरपुर एवं बेल्थरारोड अपने-अपने तहसील अन्तर्गत गंगा नदी एवं सरयू नदी से बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों के आस-पास रहने वाले जन समुदाय को सचेत कर दें कि कोई भी पुरूष, बच्चें, महिला व पशु गंगा एवं सरयू नदी के जलभराव की तरफ न जाये। सम्बन्धित बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों को तत्काल स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करते हुए बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों का स्वयं निरीक्षण भी कर लें।

साथ ही नदी क्षेत्र में नौका परिवहन को तत्काल बन्द करा दिया जाय। साथ ही बाढ से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारीगण उप जिलाधिकारीगण एवं अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड बलिया से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software