बलिया : नहीं बचेंगे रोहित पांडेय हत्याकांड के हत्यारोपी, होगी कड़ी कार्रवाई

बांसडीह, बलिया : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी से अतीक व मुख्तार गैंग का सफाया कर दिया हैं तो बलिया में उभरते किसी भी अपराधिक गैंग का अस्तित्व  नहीं बचेगा। आरोपियों व उनके संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वह मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।                                     

विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जितनी भी निंदा किया जाए कम हैं। हृदयविदारक घटना हैं। एकलौता पुत्र था। घटना में आरोपियों व उनके संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन करेगा। घटना को लेकर डीजीपी से भी बातचीत हुई है। गिरफ्तारी व अन्य कारवाई भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षकर्ता नहीं बचेगा।  परिवार के लिए जो भी हो सकेगा निजी व शासन स्तरi से मदद कराया जायेगा।

यह भी पढ़े - एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बलिया में अपने को गांधी कहने वाले कुछ जनप्रतिनिधि आरोपियों को बचाने में मदद कर रहें हैं। आरोपियों के साथ ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसी राजनीति समाज के लिए खराब व निंदनीय है।

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि कल आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ से घटना पर विस्तृत बातचीत हुई हैं। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं तथा जो कुछ भी हो सकेगा हम सभी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आरोपियों को बचाने या संरक्षण देने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ भी परिवार को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई होगी। शलभमणि त्रिपाठी ने स्व. रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय तथा भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, प्रधान रंजन पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, अनिल तिवारी, खड़ग तिवारी, मकसूदन पाण्डेय, नन्हें मिश्र आदि थें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software