Ballia News : पुलिस कस्टडी से महिला कैदी फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने अवैध अपमिश्रित शराब का निष्कर्षण कर रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब के अलावा शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को लेकर जा रही थी। इसी बीच, रास्ते में महिला आरोपी ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप (निवासी सूर्यपुरा, थाना सुखपुरा) गाड़ी से कूद कर फरार हो गई। इससे पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।पुलिस फरार महिला आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।  

सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह मय हमराह कां. त्रिपुरारी, किशन यादव, अनन्त कुमार, महिला आरक्षी कविता चौहान, हेड कां. अबुल फैज, कां. युगल किशोर व विपिन सिंह के साथ बेरुवारबारी में मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्यपुरा में सुरहा ताल के किनारे भारी मात्रा में अवैध अपमिश्रित शराब का निष्कर्षण हो रहा है। सूचना पर सूर्यपुरा निवासी ओम प्रकाश कश्यप के मकान के अहाते में पहुंची पुलिस को चार भट्ठियां जलती मिली। 

यह भी पढ़े - बलिया : पोस्टमार्टम के बाद मिले युवक का शव लेकर ग्रामीणों ने रोकी रफ्तार

पुलिस ने ओमप्रकाश कश्यप पुत्र भीम कश्यप, रून्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश, लालमुनी देवी पत्नी लाल बहादुर, ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप, देवरजिया देवी पत्नी शिवजी (निवासी : सूर्यपुरा थाना सुखपुरा) व मनोज कश्यप पुत्र गुलाब कश्यप (निवासी मैरीटार थाना बांसडीह) को हिरासत पुलिस में लिया। इनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण व बिक्री का 1940 रुपया बरामद हुआ। पुलिस टीम ने लगभग डेढ़ कुंतल लहन नष्ट किया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60/60 (2) आबकारी अधिनियम व 274 275 BNS पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software