बलिया : जयमाल के बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

बलिया : खुशियों का अरमान पाले दूल्हा पूरी बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचा था, लेकिन पलक झपकते ही खुशियां चकनाचूर हो गई। कारण कि जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के पास भाग गई। इससे बरात बिना शादी कराए ही वापस लौट गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही। हैरान करने वाला यह मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 
 
तय तिथि पर दूल्हे राजा बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचे। बराती गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते जश्न में डूबे रहे। इस बीच घरातियों ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। हंसी-खुशी वर कन्या ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई। बराती खाना खाने चले गए। उधर, शादी के मंडप में विवाह के अन्य रस्मों की तैयारी होने लगी। वर मंडप में पहुंच गया। कन्या का इंतजार होने लगा। 
 
लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ देर तक तो कन्या पक्ष ने असल बात बताई ही नहीं। दरअसल दुल्हन घर से गायब थी। इसकी जानकारी जब दूल्हा और उसके घर वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। सात फेरों से पहले ही दूल्हे की ख्वाहिश धरी की धरी रही गई। काफी खोजबीन के बाद भी कन्या नहीं आई। इसके बाद मंडप से दूल्हे को उठना पड़ा और बारात बैरंग हो गई।
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software