प्रेम विवाह के 7 माह बाद पत्नी को जला दिया जिन्दा, दर्दनाक मौत देख कांप गए लोग

पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से बात करती है। 7 महीने पहले ही उसने लव-मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति अमन को पकड़ा तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। बोला- गुस्से में पत्नी को जला दिया।

UP News : आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बापू नगर में पति ने मिट्टी का तेल डालकर अपनी पत्नी मुस्कान (23) को जिंदा जला दिया। पुलिस ने तहरीर के पर दहेज हत्या का  मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि खंदारी के बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान से उसकी दोस्ती थी। एक साल पहले उसके परिजन को जानकारी हुई। दोनों की जिद पर परिजनों ने उनकी सात महीने पहले शादी करा दी।

यह भी पढ़े - बस्ती: राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने हर्रैया तहसील का किया निरीक्षण 

शादी के पांच महीने अमन मुस्कान को लेकर घर रहा। फिर, दो महीने पहले पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। गुरुवार की रात अमन ने मुस्कान के भाई को वारदात की जानकारी दी। भाई को मौके पर बहन का शव जला हुआ मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी अमन फूट-फूटकर रोने लगा। बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी को ऑनलाइन रुपये भी भेजे थे। उसने विरोध किया तो पत्नी उस पर दबाव बनाने लगी कि अब अलीगढ़ में ही रहेंगे। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने मिट्टी तेल डालकर पत्नी को जला दिया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software