आज का इतिहास: आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि, गीतकार जावेद अख्तर का हुआ जन्म, जानें 17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1601-मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया। 1895-फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया। 1913-रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 1917-राजनेता एवं अभिनेता एम जी रामचंन्द्रन का जन्म। 

1941-सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए। 1945-प्रसिद्ध कवि, गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म। 1946-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई। 1948-नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए। 1961-जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी। 1976-यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया। 1979-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1980-नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।1985-भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया। 1986-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ , बंगाल के कूचबिहार से सांसद निसिथ प्रमाणिक का जन्म। 1987-टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।

1989-कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। 1995-जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत। 2002 अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुंचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया। 2007-आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। 2008-केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की। 2009-भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

 2010-भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन। 2013-इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये। 2014-प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन। 2020-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित किया। 

यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया। 2021-भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान का निधन। 2022-प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक बिरजू महाराज का निधन। 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software