पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। पंजाब पुलिस की टीम ने खैरा के चंडीगढ़ वाले घर पर रेड के बाद गिरफ्तारी की। 

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को हिरासत में ले लिया। विधायक के परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया। हालांकि, खैरा को हिरासत में लिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर ‘लाइव’ आकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को पकड़ने के लिए उनके आवास पर पहुंची है। वीडियो में खैरा पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कह रहे हैं। 

यह भी पढ़े - उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ क्रूरता ‘मानवता पर कलंक’ है: राहुल गांधी

विधायक छापेमारी करने वाले टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से उनकी पहचान भी पूछते नजर आ रहे हैं। जब खैरा ने पुलिस टीम से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है। भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में ‘‘जंगल राज’’ चल रहा है। 

मादक पदार्थ से जुड़ा यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। इसमें नौ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए थे और बाद में उन्हें स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। उच्चतम न्यायालय ने 2017 में खैरा के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब किया गया था।  

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software