आज का राशिफल 4 सितंबर 2024 :इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे,

मेष 
 विवाह योग्य जातकों के लिये समय उत्तम है।  नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।प्रबुद्ध लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन करेंगे। जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ 
मौसम में बदलाव आ रहा है मेहमान आ सकते हैं।  इसीलिये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। बोलने से पहले आपको एकबार अवश्य सोचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता से कई लोग प्रभावित रहेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 12 सितंबर 2024:इन राशियों जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

मिथुन 
व्यापार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।  परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से प्रभावित रहेंगे। आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी। समय की अनुकूलता का एहसास होगा। विवादों का निपटारा हो सकता है।

कर्क 
धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिये धन उधार ले सकते हैं।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचना चाहिये। काम को आगे बढ़ाने के नये विकल्प बनेंगे।

सिंह 
घर बाहर आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी। प्रेमियों की मीठी और प्यार भारी चर्चा हो सकती है।  लाभ के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। आपकी वाकपटुता से सब प्रभावित रहेंगे। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा

कन्या 
शोधकार्यों से आपको काफी लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम बनाये रखें।बिजनेस पार्टनर के साथ गम्भीर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है।

 तुला 
 छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। पुराने विवाद उभरने सकते हैं।पीठ और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। बातों में अधिक उलझने के कारण महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं।

 वृश्चिक 
इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। नए लोगों से व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। आपके प्रोजेक्ट्स समय से पहले पूर्ण हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके काफी प्रभावित रहने वाले हैं। लोग आपका सम्मान करेंगे।

 धनु 
अटके हुये काम आज बन सकते हैं।  अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उत्तम होगा। सन्तान पर आपका स्नेह और वात्सल्य बढ़ेगा। इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। कपड़े से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। बड़े सौदों के लिये समय बहुत ही शुभ है।

 मकर 
 शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

 कुंभ 
 कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है।आय और व्यय में सन्तुलन रखें।  थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी।सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रसारित न करें। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात हो सकती है।

 मीन 
ऑनलाइन नये वस्त्र और एक्सेसरीज़ आप खरीद सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।  जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। सम्पत्ति के बड़े सौदे आपको मिल सकते हैं। उत्साह और प्रसन्नता में बढ़ेगी। किसीकष्ट का सामना कर सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software