आज का राशिफल 3 सितंबर 2024:संकट से घिरेंगे ये चार राशि

 मेष 
जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें।व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा।  प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। कुछ हानि हो सकती है।

 वृषभ 
 सन्तान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। किसी भी काम में आलस्य न दिखाएं। कुछ काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 12 सितंबर 2024:इन राशियों जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

मिथुन 
 व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े-बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क 
 नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।

 सिंह 
विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे। सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे।

कन्या 
दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। प्रत्येक काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। थकान होने की सम्भावना है।

तुला 
 परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। बड़ी डील कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।

 वृश्चिक
पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। दिन बेहद शुभ है। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो कामयाबी मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे।

धनु 
आमदनी के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।  आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिजनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

 मकर 
स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें।
जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है।  हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

 कुंभ 
समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे।काम में आ रही रुकावटों का अन्त होगा।  दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र की अड़चनें दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करेंगे।

मीन 
आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप आसानी से पूरा कर लेंगे।आज काफी लाभ प्राप्त होगा। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। मित्र आपसे फोन पर जरूरी चर्चा कर सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software