आज का राशिफल, 28 जून, 2024

मेष

आज निर्माण कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। व्यवसाय में धन उधार देने से बचें। नया काम शुरू करने में कठिनाई का अनुभव करेंगे।

वृष

आज बच्चों के करियर की चिंता हो सकती है। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिए लाभकारी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 6 सितंबर 2024:बिजनेस के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

मिथुन

आज नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। परिस्थितियां आपके पक्ष में होने की संभावना है। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित होगी।

कर्क

आज आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी,किंतु आप अपने पुराने अनुभवों के आधार पर काम बना लेंगे।

सिंह

आज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। दूसरे लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। निकटस्थ लोगों को आपका व्यवहार व्यथित कर सकता है।

कन्या

आज पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप कारोबारी उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला

आज आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आप किसी पुरानी समस्या का हल ढूंढ़ लेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना उत्तम होगा। धन से जुड़े मामलों की समस्या का समाधान होगा। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है।

धनु

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। रक्तचाप के रोगियों को परेशानी होने की संभावना है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आएंगी। अनुसंधान संबंधित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन आपके लिए काफी अच्छा है। संतान के व्यवहार से प्रसन्नता होगी।

कुंभ

आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं, वही आपको काफी परेशान कर सकता है।

मीन

आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्नता रहेंगे। व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software