आज का राशिफल, 26 जून, 2024

मेष

आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। पुराने संपर्कों का आप उत्तम लाभ उठा सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।

वृष

आज माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रबन्धन कौशल की प्रशंसा होगी। आपको पहले किए गए परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहु प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 02 सितम्बर, 2024

मिथुन

आज पुराना लोन चुकाने में आपको सफलता मिल सकती है। बिना मांगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज अपने काम के प्रति उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। बहुत महत्वपूर्ण कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दूसरों पर आपको ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें।

सिंह

आज संतान के प्रति विश्वास बनाए रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यवसाय में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।

कन्या

आज ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

तुला

आज सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। भोजन में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय में आपका मन लगेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सेहत का ध्यान रखें,क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। जिन लोगों पर आप आंख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें।

धनु

आज अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। युवाओं को नए करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर

आज रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को संभाल कर रखें।

कुंभ

आज कमीशन से संबंधित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।

मीन

आज किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस में खराबी आ सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। आप दूसरों की सेवा में मन लगाएंगे। गलत खान-पान के कारण सेहत खराब हो सकती है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software