आज का राशिफल, 20 जून, 2024

मेष

आज पारिवारिक मामलों में लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। बच्चों का व्यवहार परिवार के बड़ों को व्यथित कर सकता है।

वृष

आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम किसी राजनीतिक प्रभाव से हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 1 सितंबर 2024:माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

मिथुन

आज किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझाएं। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। व्यापार में नया अनुबंध कर सकते है। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।

कर्क

आज जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार का रूख सहयोगात्मक रहेगा। घर की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव हो सकता है। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है।

सिंह

आज खाली समय में कोई उपन्यास वेब सीरीज आदि में समय बिता सकते हैं। दिखावा करने की प्रवृत्ति के कारण लज्जित न होना पड़े, इसका ध्यान रखें। अपनी तरक्की को लेकर थोड़े शिकायती हो सकते हैं। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है।

कन्या

आज संतान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला

आज परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा।

वृश्चिक

आज इच्छित जॉब ढूंढ़ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

धनु

आज प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। वैवाहिक जीवन भी कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आपको शांत रहना चाहिए। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय खराब न करें।

मकर

आज दूसरों के मामलों में ज्यादा ताक-झांक न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। थोड़ी सी मेहनत में उत्तम परिणाम अर्जित कर सकते हैं।

कुंभ

आज जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएं। ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छा शक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे।

मीन

आज देव आराधना और विचार मनन को आप समय देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। साझेदारी वाले कार्यों के लिए समय उत्तम है। निजी कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से संभल कर रहना चाहिए।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software