आज का राशिफल 19 सितंबर 2024, इस राशि के जीवन में बहार रहेगी

 मेष 
 क्रोध के कारण आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी जन के प्रति विश्वास भाव रखें। जोड़ों में दर्द और खराब पाचन की समस्या हो सकती है। घर में आपका मन नहीं लगेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है।

 वृषभ 
 अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 12 सितंबर 2024:इन राशियों जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

 मिथुन 
यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।  जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। पिता को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

 कर्क 
 गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

 सिंह 
आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। यह धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। प्रेमियों का दिन शानदार रहेगा। लव लाइफ में बहार रहेगी। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।

 कन्या 
 ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।  विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। व्यवसाय में निवेशक आपसे प्रसन्न रहेंगे। पर्यटन के लिये टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

 तुला 
 अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें।  दिन अच्छा रहने वाला है।परिवार के सदस्यों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 वृश्चिक 
 उच्च शिक्षा में कठिनाई देखने को मिलेगी।  काम में काफी व्यस्त हो सकते हैं।मौसम परिवर्तन के कारण बुखार और सर्दी की शिकायत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों को नाराज न करें।

 धनु 
 आज बड़ी डील करने के लिये समय उत्तम नहीं है।
आजकारोबारियों के लिये दिन कुछ कमजोर हो सकता है। घर में कलह का माहौल हो सकता है। भोजन में शुद्धता और सफाई का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय न रहें।

 मकर 
 कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है।शुभ सिद्ध होगा। अपनी पुरानी गलतियों से आप सीख सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। धन लाभ हो सकता है।

 कुंभ 
 माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और विश्वास की भावना बढ़ेगी। आपके द्वारा बनायी गयी योजना सफल होगी। आकस्मिक खर्च सामने आयेंगे।

मीन 
विवाह तय होने के बहुत अच्छे योग हैं।  कार्यक्षेत्र में शानदार तालमेल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके स्वभाव में गम्भीरता रहेगी। व्यापार में धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software