आज का राशिफल, 19 जून, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी सावधान रहना चाहिए। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। दूसरों की कमियों में ध्यान देने के बजाय अपने ऊपर ध्यान दें। आप अध्यात्म में काफी रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन में अशांति होने की संभावना है।

वृष

आज लंबे समय से रुका हुआ कार्य बन सकता है। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद का भाव बढ़ेगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 02 सितम्बर, 2024

मिथुन

आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन आदि लेने का विचार कर सकते हैं। विवादित विषयों में आपको सम्मिलित होना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने विचारों को लेकर दुराग्रही न बनें।

कर्क

आज अपनी कमियों को लोगों के सामने व्यक्त न होने दें। लोग आपसे कुछ गलत अपेक्षा रख सकते हैं। संतान के व्यवहार से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। आपका मन कुछ उदास हो सकता है। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं।

सिंह

आज राजनीतिक लोगों को अपने विरोधियों के साथ मेलजोल बढ़ाना पड़ सकता है। लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज नए उत्पादों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ेगी। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज आय के नए विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहना उचित नहीं होगा। अपनी स्किल्स और क्षमताओं पर विश्वास रखें। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। धन से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा।

वृश्चिक

आज आप अपने कौशल विकास में विशेष ध्यान देंगे। परिवार की परेशानियों का निवारण होगा। विद्वान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

धनु

आज स्वास्थ्य कष्ट होने की आशंका है। गर्मी से आपको सावधान रहना चाहिए। अधिकारियों से बहस न करें। जहां आवश्यक न हो वहां आपको बोलने से बचना चाहिए। आपके शत्रु आपके ऊपर आक्रामक हो सकते हैं।

मकर

आज संभव है की आपको किसी बड़े पद पर पदोन्नति मिल जाए। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

आज शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। व्यवसाय में आपको कर्मचारियों से काफी अच्छा समर्थन व सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप भावुक रहेंगे। आप उदार भाव से लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। 

मीन

आज खर्चों को लेकर ज्यादा उदार होना ठीक नहीं है। अधिकारियों से सावधान रहें। सरकारी कार्य रुक कर ही पूर्ण होंगे। आप किसी समस्या के निवारण को लेकर निष्कर्ष में पहुंच सकते हैं। कारोबार में आपका दायित्व बढ़ने वाला है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software