आज का राशिफल, 17 जून, 2024

मेष

आज लोगों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। धन को लेकर परेशानियां दूर होंगी जिसके कारण आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। आपकी कार्यशैली में काफी सुधार हो सकता है।

वृष

आज विवादित मामलों से आपको बचना चाहिए। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। आप आय के वैकल्पित स्रोतों पर भी काफी ध्यान देंगे। आप पहले से अच्छे मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर काफी निष्ठावान रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 17 अक्टूबर, इन जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर अति भावुक न हों। बहुत लंबी योजना बनाने के बजाय वर्तमान पर ही ध्यान देना लाभकारी होगा। करियर को लेकर आप कन्फ्यूज हो सकते हैं।

कर्क

आज किसी भी काम को बहुत जल्दबाजी में करना उचित नहीं होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ नहीं है। अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। जॉब में सहकर्मियों के साथ आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, किंतु आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान काफी सावधानी रखनी चाहिए।

कन्या

आज बोलचाल के दौरान अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बंद पड़े कार्यों को शुरू करने में आप ध्यान दे सकते हैं। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है। परिजनों के साथ संवादहीनता न होने दें। आप अपने काम को लेकर काफी आक्रामक रहेंगे।

तुला

आज किसी बड़ी समस्या का आप समाधान निकाल सकते हैं। समाज में अपना प्रभाव मजबूत कर पाएंगे। तकनीक का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आप बौद्धिक कार्यों में लगे रहेंगे। कूटनीतिक योग्यता के माध्यम से आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

वृश्चिक

आज धन का अपव्यय हो सकता है। खरीदारी और लेनदेन के दौरान सावधानी का परिचय दें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अनावश्यक विचार आपको भ्रमित कर सकते हैं।

धनु

आज आप अपनी कार्यशैली को उन्नत करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है।

मकर

आज सहकर्मी मित्र आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छी संभावनाओं से भरा हुआ रहेगा। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए भी दिन अच्छा है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज यात्रा के दौरान आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों की तरफ आप ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। अपना समय बर्बाद न होने दें।। आपको कुसंगति से बचना चाहिए। लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं।

मीन

आज अपनी नौकरी को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। जिन लोगों को अल्सर और पाचन की समस्या है, वे अपना विशेष ध्यान रखें। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी करना फिलहाल उचित नहीं है। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software