आज का राशिफल, 13 जून, 2024

मेष

आज विवाह संबंधी मामलों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च होगा। आप कुछ बड़े एवं साहसिक निर्णय ले सकते हैं,लेकिन अभी परिणाम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है।

वृष

आज परिवार के लोगों से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपको गलत सलाह देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें। आप खानपान को लेकर काफी शौकीन हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 17 अक्टूबर, इन जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मिथुन

आज इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। यात्राओं के लिए दिन काफी सुखद रहेगा। कारोबार में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं।

कर्क

आज लोग आपसे धन उधार ले सकते हैं, लेकिन वापस करने में विवाद कर सकते हैं। इसीलिए आपको धन उधार नहीं देना चाहिए। आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं होंगे। मन कुछ अप्रसन्न हो सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी।

सिंह

आज कारोबार में आप विस्तार कर सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होने से आपको लाभ होगा। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा।

कन्या

आज आपके सहकर्मियों के साथ अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको धन से जुड़े हुए मामलों में सावधानी रखनी होगी। आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आ सकते हैं जिनसे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

आज उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग से अपनी बातें मनवाई जा सकती है। लंबे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे,वह आपको मिल सकता है।

वृश्चिक

आज शत्रु आपके सामने काफी कमजोर पड़ेंगे। बीमा आदि के द्वारा आपको धन लाभ होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। परिजन आपका काफी ध्यान रखेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। धन के मामलों को लेकर आपको सावधान हो जाना चाहिए। पैरों में चोट लग सकती है। उधार लिए हुए धन को लौटाने का दबाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार को लेकर चिंता हो सकती है।

मकर

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सेहत को लेकर आपको काफी ध्यान रखना होगा। चिंता व तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। होटल व्यवसायियों को मैनेजमेंट को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। आपकी किसी योजना के लंबित होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज कानूनी मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का पूर्ण समाधान मिल सकता है। धन को लेकर आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार का समर्थन मिल सकता है।

मीन

आज व्यवसाय को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम में कमी निकालने का प्रयास करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार को लेकर तनाव दूर होगा। आप नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software