आज का राशिफल 11 सितंबर 2024: इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

 मेष 
 कार्यशैली में बदलाव न करें। पैरों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

 वृषभ 
 पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिये दिन अनुकूल है। घर का वातावरण रहेगा। व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल कुंभ राशि में रहेगा चंद्रमा, किन राशियों पर बरसेगी कृपा

मिथुन 
पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं।  कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेरोजगार लोगों को जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। यात्रा का आनन्द उठायेंगे। आप अपने साहस से कठिन कामों को पूरा कर लेंगे।

 कर्क 
 दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।  बिजनेस में नगद रकम की समस्या हो सकती है।सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाये रखें। खरीददारी के दौरान बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। युवाओं के करियर में प्रगति होगी।

 सिंह 
किसी को उधार न दें। दिन शुभ है। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं। आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिल सकता है। कारोबार के दौरान सजग रहना होगा।

कन्या 
विदेश से आपको व्यापार के लिये अवसर मिल सकते है।  दिन का आनन्द उठायेंगे। घर में शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में नये दोस्त बन सकते हैं। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें।

 तुला 
प्रेम सम्बन्ध में मर्यादा का उल्लंघन न करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहर के लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

 वृश्चिक 
 कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है। शासकीय नियमों का पालन करने में कोताही न करें। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

धनु 
छात्रों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना चाहिये। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर अनावश्यक तनाव न लें। किसी सहकर्मी के साथ कहासुनी हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें। अधिक खर्च होने से परेशानी बढ़ सकती है।

 मकर 
मान-सम्मान मिलेगा।  सकारात्मक बदलाव आयेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए मेहनत का लाभ मिलने की संभावना है।

 कुंभ 
व्यापार में डील हो सकते हैं।  करियर में चल रही परेशानी दूर होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जॉब में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

 मीन 
 महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

तलाकशुदा बताकर महिला ने रचाई चौथी शादी, भनक लगी तो चौथे पति को भी छोड़ा, दी धमकी, जानिए पूरा मामला तलाकशुदा बताकर महिला ने रचाई चौथी शादी, भनक लगी तो चौथे पति को भी छोड़ा, दी धमकी, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में महिला को तलाकशुदा बताकर परिजनों ने शादी कराकर युवक से दो लाख की रकम ऐंठ...
मुरादाबाद: महिला से मिलने गए युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर धुना, पुलिस को सौंपा, जानिए पूरा मामला
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेमेतरा में तैयार विश्व के सबसे ऊंचे बांस के टॉवर का किया लोकार्पण
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software