आज का राशिफल 10 सितंबर 2024:आज प्रेमिका के साथ बिताएंगे समय 

मेष 
 सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है।स्वार्थी लोगों से दूर रहें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको  व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण  काम कुछ अवरुद्ध हो सकते हैं।

वृषभ 
 परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया व्यवसाय आप शुरू करने का विचार बना सकते हैं।  प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है।घर में साज-सजावट की योजना बनायेंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 12 सितंबर 2024:इन राशियों जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

 मिथुन 
  मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी।कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिलेगा।

 कर्क 
अधिकारी आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। विवाहेतर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। मधुमेंह के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

 सिंह 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।  परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे।

 कन्या 
दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।  व्यापार में तरक्की होने से प्रसन्न रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

 तुला 
 काम की गति कुछ धीमी रहेगी। सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आप वर्तमान स्थिति को लेकर कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी होने की आशंका है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी।

 वृश्चिक 
 नया सीखने का अवसर मिलेगा।नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई आयोजन हो सकता है।

 धनु 
कार्यक्षेत्र में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। कुछ लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं।  क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है।

मकर 
सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे।

 कुंभ 
 उलझे हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मीन

अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा।  धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के दिन बहुत ही अच्छा है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software