आज का राशिफल, 01 जुलाई, 2024

मेष

आज कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नए साधनों में वृद्धि होगी। बड़े निर्णय लेने में हिचकिचाहट का अनुभव नहीं करेंगे। अचानक आए खर्चों में कमी आएगी। आपकी धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है।

वृष

आज आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। अपनी कार्यशैली को लोगों से शेयर न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपको आराम करने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 7 सितंबर 2024, आज संभलकर रहें ये राशि वाले, हानि की आशंका

मिथुन

आज विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे अच्छी संभाल लेंगे।

कर्क

आज अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। आप सभी कार्य सावधानी पूर्वक कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा।

सिंह

आज बुद्धि व विवेक से काम करने से आपको लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें।

कन्या

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर संबंधों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सहयोगियों से ज्यादा अपेक्षा न करें। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

तुला

आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए शानदार दिन है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नए व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन संबंधित परेशानियां सुलझ सकती हैं।

वृश्चिक

आज अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु

आज संतान को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं।

मकर

आज ऐश्वर्य के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। आप आराम के मूड में रहेंगे। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ

आज तकनीकी संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। जीवनसाथी से आपको उपहार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

मीन

आज आय में अचानक कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। समाज में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मन की चंचलता दूर होगी।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software